उत्तर प्रदेश की ITI पास युवतियों के लिए मौका।
लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय ITI में 21 मई को कैंपस ड्राइव आयोजित होगी। इसमें Maruti Suzuki India Limited की ओर से 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने करीब 41,713 रुपये वेतन मिलेगा। इसके साथ रियायती भोजन, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। नियुक्ति हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कंपनी प्लांट में फिक्स टर्म इम्प्लॉयी के रूप में होगी।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश की ITI पास महिला अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदन करने वाली युवतियों की उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हाईस्कूल में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास होना जरूरी है।
कैंपस ड्राइव में डीजल मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, शीट मेटल वर्कर और ऑटो बॉडी रिपेयर एंड पेंटिंग जैसे ट्रेड शामिल हैं।