कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (NE-6) का निर्माण पूरा हो चुका है।

इस एक्सप्रेसवे से कानपुर-लखनऊ की दूरी महज 45 मिनट में तय की जा सकेगी। हालांकि, इस पर दो और तीन पहिया वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

120 किमी/घंटा की रफ्तार वाले इस एक्सप्रेसवे पर कार का संभावित टोल 275 रुपये एक तरफ और 415 रुपये आना-जाना हो सकता है। यह मौजूदा हाईवे से करीब 25% ज्यादा होगा।

एक्सप्रेसवे को कानपुर-लखनऊ और उन्नाव-लालगंज हाईवे से जोड़ा गया है। उन्नाव में दो इंटरचेंज बनाए गए हैं। जाजमऊ गंगा पुल, गंगा बैराज और अचलगंज के रास्ते इस पर चढ़ा जा सकेगा।

सुविधाओं की बात करें तो यहां 10 बेड का ट्रॉमा सेंटर, फूड प्लाजा, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी।