उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम को इंटरनेशनल मानकों पर तैयार करने के लिए बड़ा बजट मंजूर किया है। ड्रेनेज सिस्टम सुधरेगा। दर्शक क्षमता 35 हजार तक बढ़ाने की तैयारी है। नया मीडिया सेंटर, मॉडर्न पवेलियन, बेहतर फ्लडलाइट और पार्किंग—सब कुछ अपग्रेड होगा।
2024 में बारिश से प्रभावित मैच के बाद जिस ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठे थे, अब उसी को पूरी तरह बदला जाएगा। लक्ष्य है—कानपुर में फिर से IPL और इंटरनेशनल मैचों की वापसी। 🔥