आगरा के शाहगंज इलाके में पशु क्रूरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के एक युवक ने कुतिया को काटकर मार डाला। उसके घर से शव के अवशेष मिलने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने पुलिस से शिकायत की। उनका कहना है कि कुतिया को इलाके के लोग रोज खाना-पानी देते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह दिखाई नहीं दे रही थी।

संदिग्ध के घर से बदबू आने पर लोगों को शक हुआ। लोगों ने जांच की तो बोरे में कुतिया का शव मिला। आरोप है कि उसे काटकर मारा गया था।

स्थानीय निवासियों ने आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताया। उनका यह भी कहना है कि अवशेष मिलने के बाद भी तुरंत FIR दर्ज नहीं की गई।

इस मामले में लोहामंडी के पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिल चुकी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और FIR दर्ज होगी।