केंद्रीय बजट में कैंसर की 17 महंगी दवाओं को सस्ता करने का बड़ा फैसला लिया गया है। साथ ही डायबिटीज (शुगर) और हीमोफीलिया, सिकल सेल, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की आयातित दवाओं से टैक्स हटा दिया गया है।
यूपी में लाखों कैंसर मरीज और करोड़ों शुगर पीड़ित हैं। ऐसे में 68 नए कैंसर डे-केयर सेंटर, जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और बेहतर इलाज की तैयारी से मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है 🏥 इलाज अब दूर नहीं, थोड़ा आसान और सस्ता जरूर होगा।
क्या ये फैसला सच में आम मरीज की जिंदगी बदलेगा?