🏠💸 घर बनाने का सपना देख रहे हैं? अब झटका लग सकता है! यूपी कैबिनेट के नए फैसले से मौरंग, बालू, ग्रेनाइट जैसे निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपखनिज महंगे हो गए हैं। रॉयल्टी और न्यूनतम किराया बढ़ने से मकान और सड़क निर्माण की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है।
पिछले साल सीमेंट पर GST घटने से जो राहत मिली थी, अब वह फीकी पड़ती दिख रही है। सरकार का कहना है कि असर तुरंत नहीं पड़ेगा, लेकिन आम आदमी की जेब पर इसका दबाव कब बढ़ेगा—यह सवाल बड़ा है।