लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में रेलवे के करीब 4311 पद सरेंडर किए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर सभी जोनों को तीन महीने में सूची भेजने को कहा है।

उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के साथ अन्य जोनों के पद भी खत्म होंगे। अधिकारियों को निर्देश है कि पूरी प्रक्रिया HRMS सिस्टम के जरिए पूरी की जाए।

रेलवे बोर्ड ने 2026-27 के लिए कुल कर्मचारियों में 2% कटौती का लक्ष्य तय किया है। अभी देशभर में करीब 14.8 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। इसका सीधा असर यूपी पर पड़ेगा, जहां कई जोनों के मंडल आते हैं।

लखनऊ, मुरादाबाद, प्रयागराज, झांसी, आगरा, वाराणसी और इज्जतनगर जैसे मंडलों से पद सरेंडर होंगे।

कटौती का सबसे ज्यादा असर गैर संरक्षित कैटेगरी के पदों पर पड़ेगा—जैसे रसोइया, और सफाईकर्मी।

अधिकारियों के मुताबिक, पहले से ही कई पद खाली हैं। अब कटौती के बाद कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ेगा और नई भर्तियां कम होंगी। खासकर 2026 की भर्ती में पद घट सकते हैं।