1- PM मोदी ने मार्क कार्नी को कनाडा का नया प्रधानमंत्री बनने पर बधाई संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी और उनकी लिबरल पार्टी को चुनावी जीत पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट में दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और जीवंत जन-जन संपर्क पर जोर दिया।
2-पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले पर की अहम बैठक।
पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक, 40 मिनट चली बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल भी थे शामिल। बैठक के बाद मोदी सरकार का अगला कदम तय किया जा सकता है।
3- बॉर्डर पर भारत की सख्ती से पाकिस्तान में हड़कंप।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत से युद्ध की संभावना जताई, कहा देश हाई अलर्ट पर है और परमाणु हथियार तभी उपयोग होंगे जब अस्तित्व पर खतरा हो। बाद में आसिफ ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन महत्वपूर्ण होंगे, युद्ध की भविष्यवाणी नहीं की थी।
4- राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र।
कांग्रेस ने पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर यह मांग की है।
5- महिला ने कहा न्याय नहीं मिला तो बच्चों के साथ कर लूंगी आत्महत्या।
अयोध्या के रामनगर में एक हिंदू महिला ने मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर शादी करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, 2020 में खुर्शीद आलम उर्फ सनी ने हिंदू क्षत्रिय बनकर बड़ी देवकाली मंदिर में उससे शादी की, और दो बच्चों के बाद पता चला कि वह मुसलमान है।
6- जेल से छूटते ही रेप आरोपी की पीड़िता को धमकी।
फतेहपुर में जेल से छूटे आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो वायरल कर सुलह न करने पर धमकी दी, साथ ही पीड़िता और उसके मंगेतर को जान-माल का खतरा भी बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
7- चारों बच्चों को पाकिस्तान भेजने की मांग।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के आदेश के बीच सीमा हैदर का मामला चर्चा में है। पूर्व पति गुलाम हैदर ने वीडियो जारी कर बच्चों को पाकिस्तान भेजने की मांग की और पीएम मोदी व सीएम योगी से हस्तक्षेप की अपील की।
8- पुलिस स्टेशन के अंदर हेड कॉन्स्टेबल पर फायरिंग।
मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस पर गोली चलाने की घटना सामने आई। मऊगंज में पुलिस पर हमले के बाद, रात में एक नकाबपोश बदमाश ने थाना परिसर में घुसकर हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग को गोली मारी। घायल हेड कॉन्स्टेबल को जिला अस्पताल सतना लाया गया, फिर उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
9- नवविवाहिता पर पति का हमला, कारण बना अंडरवियर।
गोरखपुर में पति ने सोते समय अपनी नई नवेली दुल्हन की गला दबाकर हत्या कर दी और बड़े भाई पर भी जानलेवा हमला किया। पति को शक था कि उसकी पत्नी और बड़े भाई के बीच अवैध संबंध हैं, जो एक दिन पहले अपने भाई को अंडरवियर में देखकर बढ़ा।
10- होने वाली सास को देख दूल्हे को हुआ प्यार।
गोंडा जिले में दुल्हन के बजाय दूल्हे को उसकी होने वाली सास भा गई और वह उसके साथ फरार हो गया। दोनों ने अब शादी कर ली है और बेंगलुरु में रह रहे हैं। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
11- चिल्लाता रहा नाबालिग, दबंगों ने बर्बरता से हत्या।
कानपुर में बाइक छू जाने पर दबंगों ने नाबालिग की बेरहमी से पिटाई की, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाबालिग के सिर में नौ हड्डियां टूटी पाई गईं और शरीर पर गहरे जख्म थे। दबंगों ने उसे दीवार पर कई बार सिर पटका था।
12- साइबर अपराधियों द्वारा स्लीपर सेल को मिल रही फंडिंग।
रायबरेली में चार साइबर अपराधियों की मदद से पाकिस्तान के रहीम ने यूपी और बिहार के आतंकी स्लीपर सेल को फंडिंग की। उसने चार राज्यों में 150 से अधिक बैंक खाते खोले, जिनसे करीब 162 करोड़ रुपये दुबई और पाकिस्तान भेजे गए। बदले में साइबर अपराधियों को सात से आठ प्रतिशत कमीशन दिया गया।
13- श्रीराम मंदिर के शिखर पर विधिपूर्वक स्थापित हुआ ध्वज।
अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर विधिपूर्वक 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड स्थापित किया गया। मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फीट है। ध्वज दंड लगाने की प्रक्रिया सुबह 6:30 बजे शुरू होकर 8:00 बजे संपन्न हुई।
14- यूपी की 4 हस्तियों को मिला पद्मश्री सम्मान।
उत्तर प्रदेश की चार हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। इसमें पूर्व यूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और डॉ. सत्यपाल सिंह शामिल हैं। इन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया।
15- बिलावल भुट्टो को शशि थरूर ने दिया करारा जवाब।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे भड़काऊ बयानबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर खून बहता है, तो यह संभवतः पाकिस्तान की तरफ ज्यादा बहेगा। थरूर ने कहा कि भारत के खिलाफ कोई साजिश नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान कुछ करता है, तो उन्हें जवाब के लिए तैयार रहना चाहिए।
16- क्या शशि थरूर को ED और CBI का डर है?
पहलगाम हमले के बाद से उदित राज और शशि थरूर के बीच बयानबाजी जारी है। अब उदित राज ने शशि थरूर से सवाल किया, क्या वह ईडी, सीबीआई और आयकर से डरते हैं? उदित राज ने यह भी कहा कि शशि थरूर हमेशा पीएम मोदी का बचाव करने और कांग्रेस की आलोचना करने के मौके ढूंढते रहते हैं।
17- लिफ्ट के बहाने महिला से दुष्कर्म की कोशिश।
लखनऊ में रास्ता पूछने के बहाने कैब चालक ने कार रोकी और लिफ्ट देने के बहाने महिला को बैठा लिया। फिर उसने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन महिला ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
18- कानपुर में एक साथ कई जगहों पर चला बुलडोजर।
कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय के आदेश पर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शहर के कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर 500 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए गए। विरोध करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा और जोन छह में 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
19- भाजपा पार्षद की चाची से चेन लूट के मामले में थाने का घेराव।
वाराणसी में भाजपा पार्षद की चाची से चेन लूट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चितईपुर थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की।
20- वाराणसी में चलती बस में लगी आग।
वाराणसी में मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। यात्री कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, बस में 45 यात्री सवार थे, और चालक ने बताया कि इंजन गर्म होने और वायरीग शॉर्ट की वजह से आग लगी।
21- पशु तस्करों ने कार से मारी टक्कर।
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात पशु तस्करों ने उत्पात मचाया। खजांची चौराहे के पास तस्करों ने राहगीर की कार में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर तस्करों ने ईंट-पत्थर से हमला किया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
22- रेलवे पटरी पर मिला पांच टुकड़ों में बंटा हुआ युवक का शव।
झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर युवक का पांच टुकड़ों में बंटा शव मिला। उसकी पहचान मडोरा गांव के निवासी के रूप में हुई। वह रविवार शाम से लापता था और परिजनों के मुताबिक, मानसिक परेशानी के कारण सुसाइड का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
23- घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति पर चाकू से हमला।
प्रयागराज जिले के नैनी इलाके में दिनदहाड़े चाकू से हमला कर बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या की गई। ADA कालोनी में हुए इस हमले में रिटायर्ड FCI अधिकारी अरुण कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुईं और इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
24- कार सवार दरोगा ने महिला को टक्कर मारी।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नशे की हालत में कार सवार दरोगा ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की टांग टूट गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरोगा ने नशे में कहा, 'कोई बात नहीं', और लोग उसे पकड़कर थाने ले गए। महिला के पति का आरोप है कि दरोगा होने के कारण पुलिस उसे बचा रही है और उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया।
25- मैनपुरी में एनकाउंटर में वॉन्टेड बदमाश ढेर।
मैनपुरी में एक लाख का इनामी बदमाश जीतू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जिसके खिलाफ 13 गंभीर आपराधिक मामले थे। पुलिस ने उसकी पास से अवैध .32 बोर पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में घायल दो बदमाश विशाल और विशेष को पुलिस ने गिरफ्तार किया।